1000210958
|

Jamshedpur: मानगो NH-33 में स्थित राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर में चोरी,ध्वनि यंत्र और नगद रुपये ले उड़े चोर…

खबर को शेयर करें
1000210958

Jamshedpur news: मानगो NH-33 स्थित स्मार्ट बाजार के सामने राम लक्ष्मण हनुमान मंदिर में बीती रात चोरी की घटना घटी। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर अलमीरा में रखे ध्वनि यंत्र और लगभग छह हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। मंदिर कमेटी के मुख्य प्रबंधक दयाकांत तिवारी ने सुबह इस घटना की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी।

मंदिर पहुंचे विकास सिंह को जानकारी दी गई कि रात 10 बजे मंदिर बंद कर दिया गया था। सुबह जब मुख्य पुजारी सूर्यकांत पांडे मंदिर खोलने पहुंचे तो देखा कि अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। अलमीरा में रखा पूरा ध्वनि यंत्र सेट और नगद राशि गायब थी।

घटना की सूचना मिलते ही विकास सिंह ने मानगो थाना को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के वरीय अधिकारियों के लाख प्रयासों के बावजूद मानगो में नशे के सामान और डेली लॉटरी का अवैध धंधा खुलेआम जारी है। मानगो अवैध कारोबार की होलसेल मंडी बन चुका है जिसका दुष्परिणाम ये है कि अब चोर इंसानों को तो छोड़िए मंदिरों को भी नहीं बख्श रहे हैं।

उन्होंने कानून व्यवस्था और कमजोर पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन से मांग की है कि मंदिर के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाए।