1000271845

Jamshedpur : कुछ ही घंटों में आजादनगर में हुए छिनतई कांड का हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, नकद और दस्तावेज बरामद…

खबर को शेयर करें
1000271845

Jamshedpur news: जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटा गया बैग, नकद राशि और जरूरी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई है।

जवाहर नगर रोड नंबर-12 निवासी मोहम्मद अनस ने पुलिस को बताया कि सुबह उनके साथ छिनतई हुई। दो अज्ञात अपराधियों ने उनका बैग छीन लिया जिसमें 10,200 रुपये नकद, एटीएम कार्ड और कई दस्तावेज थे। आरोपी घटना के बाद अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही SSP के निर्देश पर DSP पटमदा बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि जब्त बाइक कपाली गौसनगर निवासी मोहम्मद आसिफ अंसारी के नाम पर है। पुलिस ने उसे छापेमारी कर गिरफ्तार किया और उसके पास से 2200 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए अपने साथी कलामुद्दीन उर्फ कलाम उर्फ सैफ का नाम उजागर किया। पुलिस ने कुछ ही देर बाद उसे भी दबोच लिया।