Jamshedpur: चक्रधरपुर विधायक प्रतिनिधि के साथ हुए गोलीकांड का बढ़ा खुलासा, तीन अपराधी हुए गिरफ्तार…

Jamshedpur news: जमशेदपुर पुलिस ने बिष्टुपुर गोलीकांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 10 जुलाई की है जब रात करीब 8:30 बजे बिष्टुपुर के खाओ गली और KMPS कॉलेज गेट के पास चक्रधरपुर विधायक के प्रतिनिधि समरेश सिंह उर्फ गुड्डु को कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी थी और बाइक से फरार हो गए थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष अनुसंधान टीम यानी SIT का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच और खुफिया सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बादल उर्फ काला, पवन कुमार, और मोहम्मद वाजिद उर्फ हबलु को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा गोली, और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की गई है।


