1000258408

Jamshedpur: शुक्रवार को उलीडीह नदी किनारे से बरामद शव की हुई पहचान, तीन दिन पहले स्कूल जाते समय हुई थी लापता…

खबर को शेयर करें
1000258408

Jamshedpur news: उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर-1 के पास शुक्रवार को स्थानीय लोगों को नदी में एक महिला का शव बहता हुआ दिखा। इसे देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शनिवार को शव की पहचान 16 वर्षीय मीनाक्षी कुमारी पांडे के रूप में हुई। मीनाक्षी गोलमुरी थाना क्षेत्र के केवल बस्ती की रहने वाली थी। वह काशीडीह हाई स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा थी। उसके पिता संतोष कुमार पांडे टाटा स्टील में ठेकेदार के अधीन काम करते हैं।

जानकारी के अनुसार मीनाक्षी 7 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं आई। शाम तक घर न लौटने पर परिजन उसे आसपास और रिश्तेदारों के घर खोजने लगे लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद पिता ने गोलमुरी थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने कई जगह उसकी तलाश की। शनिवार को मीनाक्षी के परिवार को सूचना मिली कि जो शव मिला है उसकी पहचान मीनाक्षी के रूप में हुई है। इस खबर से परिवार में शोक छा गया। मोहल्ले में भी शोक और चिंता का माहौल है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।