1000240943

Jamshedpur : बिष्टुपुर में थार और दूध वाहन की जोरदार टक्कर, दोनों गाड़ियां पलटीं…

खबर को शेयर करें
1000240943

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब तीन बजे सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रही थार SUV और दूध से भरी गाड़ी आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां पलट गईं।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरातफरी का माहौल रहा और मार्ग अवरुद्ध हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से दोनों गाड़ियों को हटाकर यातायात बहाल किया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों वाहन तेज गति में थे और मोड़ पर संतुलन खो बैठे। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग पर रोक लगाने के लिए पुलिस से सख्त कार्रवाई और ट्रैफिक नियंत्रण बढ़ाने की मांग की है।