Jamshedpur: बागबेड़ा में महिला की संदिग्ध मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, एक व्यक्ति हिरासत में…

Jamshedpur news: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जेपी रोड में मंगलवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान सुनीता पात्रो (33 वर्ष) के रूप में हुई है। उसका शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस घटना को लेकर मृतका के बेटे राज पात्रो ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी मां ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उनकी हत्या कर दी गई है। उन्होंने शैलेंद्र कुमार सिंह पर शक जताया है।
राज के मुताबिक उनकी मां सुनीता डेढ़ साल से शैलेंद्र के घर में किराए में रह रही थी। मंगलवार शाम दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था जिसके बाद यह घटना घटी। सुनीता अपने पति से विवाद के चलते अलग रह रही थी।
बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शैलेंद्र कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आन के बाद ही मौत के कारणों का सही खुलासा हो सकेगा।