1000510967

Jamshedpur: Bagh-e-Ayesha की छात्राओं ने दी 8वीं-9वीं की बोर्ड परीक्षा, फाउंडर ज़ेबा क़ादरी ने दी शुभकामनाएं…

खबर को शेयर करें
1000510967

Bagh-e-Ayesha Modern Islamic Education की छात्राओं ने आज शुक्रवार को कक्षा 8वीं और 9वीं की बोर्ड परीक्षा साकची हाई स्कूल जमशेदपुर में दी।इस मौके पर संस्थान की ओर से बताया गया कि सभी छात्राओं ने पूरी मेहनत अनुशासन और इत्मीनान के साथ अपनी परीक्षा मुकम्मल की।

Bagh-e-Ayesha की फाउंडर एंड चेयरपर्सन ज़ेबा क़ादरी ने छात्राओं की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रमज़ान उल-मुबारक के इस बरकत वाले महीने में अल्लाह तआला सभी बच्चियों को अच्छे अंकों के साथ कामयाबी अता फरमाएगा और उनके भविष्य को रोशन करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि Bagh-e-Ayesha Modern Islamic Education का उद्देश्य केवल दुनियावी तालीम देना ही नहीं है बल्कि दीन की तालीम और बेहतर अख़लाक के साथ बच्चियों को एक बेहतर भविष्य की ओर मार्गदर्शन देना भी है |