ssp koshal kishore
|

जमशेदपुर SSP ने लिया बड़ा एक्शन, इन थाना प्रभारियों का किया तबादला…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उन्होंने ग्रामीण इलाकों के छह थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है।

इस फेरबदल में केवल सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को शामिल किया गया है जबकि इंस्पेक्टर स्तर के किसी भी अधिकारी का ट्रांसफर नहीं किया गया।तबादले की मुख्य वजह कई थाना प्रभारियों पर लगे गंभीर आरोप और कार्यशैली में लापरवाही रही। पोटका थाना प्रभारी रवि होनहागा पर एक महिला ने प्रताड़ना का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि उसे बिना किसी वजह के थाने में बैठाए रखा गया और बाद में उसके पति को जेल भेज दिया गया। वहीं कुछ अन्य थानेदारों पर आपराधिक मामलों में सुस्ती बरतने और उचित कार्रवाई न करने की शिकायतें थीं।

एसएसपी ने सभी नव नियुक्त प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगहों पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। तबादले की सूची इस प्रकार है:पोटका थाना: रवि होनहागा को हटाकर गोलमुरी पुलिस लाइन भेजा गया है। उनकी जगह मनोज मुर्मू को नया थाना प्रभारी बनाया गया है, जो पूर्व में मानगो थाना में पदस्थापित थे। गुड़ाबांदा थाना: सन्नी टोप्पो को हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। राजीव कुमार को गुड़ाबांदा का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।कमलपुर थाना: गोविंदपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार को कमलपुर भेजा गया है। कमलपुर प्रभारी दीपक कुमार ठाकुर को पुलिस लाइन में योगदान देने का आदेश दिया गया है।गोविंदपुर थाना: पुलिस लाइन में पदस्थ अमित कुमार को गोविंदपुर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

बहरागोड़ा थाना: पुलिस लाइन से शंकर कुशवाहा को बहरागोड़ा थाना का प्रभारी बनाया गया है। पूर्व प्रभारी ईश्वर दयाल मुंडा को पुलिस लाइन भेजा गया है।श्यामसुंदरपुर थाना: बर्मामाइंस में कार्यरत सुनील कुमार भोक्ता को श्यामसुंदरपुर थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व प्रभारी **अखिलेश कुमार** को पुलिस लाइन में भेज दिया गया है।एसएसपी किशोर कौशल ने स्पष्ट किया है कि जिले में पुलिस प्रशासन को जवाबदेह और संवेदनशील बनाने के लिए यह कार्रवाई की गई है, और आने वाले समय में और भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।