1000245363

Jamshedpur: सीतारामडेरा पुलिस ने बस मालिक को हिरासत में लेकर की पूछताछ, अफवाहों से मचा हड़कंप…

खबर को शेयर करें
1000245363

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस ने बुधवार को पुरुलिया बस स्टैंड से बस मालिक प्रफुल्ल पांडे को हिरासत में लेकर करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।

पूछताछ के दौरान सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैल गई कि प्रफुल्ल पांडे को लाखों रुपये के सरकारी राजस्व घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस खबर के फैलते ही मीडिया और लोग बस स्टैंड की ओर दौड़ पड़े, लेकिन जांच में मामला फर्जी निकला।

प्रफुल्ल पांडे ने बताया कि उनका यात्री बस का कारोबार है और बस संचालक रईस आलम के साथ पहले विवाद हुआ था जो अब आपसी सहमति से सुलझा लिया गया है। यह मामला फिलहाल कोर्ट में लंबित है। उन्होंने कहा कि पुलिस को पूरी जानकारी देने के बाद उन्हें सम्मानपूर्वक छोड़ दिया गया।

स्थानीय लोगों के बीच अब सवाल उठ रहा है कि आखिर राजनीतिक दबाव किसका था जिसके चलते यह भ्रम फैलाया गया और अनावश्यक अफवाह का माहौल बना।