Jamshedpur: वैली व्यू स्कूल की शुमरा हैदर ने इंटरनेशनल इंग्लिश ऑलिम्पियाड 2024-25 में हासिल किया जोनल स्तर पर चौथा स्थान…

Jamshedpur news: वैली व्यू स्कूल टेल्को की कक्षा छह की छात्रा शुमरा हैदर ने इंटरनेशनल इंग्लिश ऑलिम्पियाड 2024-25 के जोनल स्तर पर चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए छात्रा को SOF की ओर से गोल्ड मेडल, प्रशस्ति पत्र और पांच सौ रुपए का गिफ्ट वाउचर दिया गया है।
शुमरा हैदर बारीनगर टेल्को की निवासी हैं और अधिवक्ता गुड्डू हैदर की सुपुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर स्कूल के शिक्षक उनकी उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। वहीं छात्रा के परिवार में भी खुशी और हर्ष का माहौल है।
शुमरा की इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार दोनों गर्व महसूस कर रहे हैं।


