1000268081

Jamshedpur:डिमना लेक के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी…

खबर को शेयर करें
1000268081

Jamshedpur news: बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक के पास शनिवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिया के नीचे शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए MGM अस्पताल भेज दिया।

अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि लापता व्यक्तियों की जानकारी आसपास के थानों से मंगाई जा रही है और किसी को भी जानकारी मिलने पर तुरंत थाने को सूचित करने की अपील की है।

स्थानीय लोग घटना को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कुछ इसे दुर्घटना मान रहे हैं तो कुछ हत्या या आत्महत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है।