1000252137

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र: बहरागोड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत…

खबर को शेयर करें
1000252137

Jamshedpur news: बहरागोड़ा प्रखंड में सोमवार को तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर खेत में काम कर रहे दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा डोमजुरी और साकरा पंचायत के खेतों में हुआ जब दोनों किसान धान की रोपाई कर रहे थे।

मृतकों की पहचान कड़ाडीहा गांव निवासी 56 वर्षीय कमल घोष और गोला पड़ाशिया गांव निवासी 45 वर्षीय विधवा महिला गुनी मुंडा के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक गरज के साथ बारिश शुरू हुई और बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अन्य किसानों ने परिजनों को खबर दी। दोनों को तुरंत निजी वाहन से बहरागोड़ा सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बहरागोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।