जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र: चाकुलिया के काशिया टोला में तीन माह से ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण अंधेरे में परेशान…

Jamshedpur news: चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत अंतर्गत रूपुषकुंडी गांव के काशिया टोला में लगे 10 KBA का ट्रांसफार्मर पिछले तीन माह से खराब पड़ा है। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण पूरे टोला के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
टोला की महिलाओं ने बताया कि बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और रात के समय ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अक्सर हाथियों का प्रवेश होता है जिस वजह से शाम होते ही लोग डर के कारण घरों में कैद हो जाते हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी गांव में नहीं आते हैं। इसके कारण वे अपनी परेशानी उन्हें बता भी नहीं पाते। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द खराब पड़े ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली बहाल की जाए ताकि उन्हें अंधकार और इस परेशानी से राहत मिल सके।

