1000211929

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र! हल्दीपोखर में दिनदहाड़े घर में चोरी, 30 हजार नगद और आभूषण ले भागे चोर…

खबर को शेयर करें
1000211929

Jamshedpur news: जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित शिवशक्ति नगर में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नगद और सोने के आभूषण चुरा लिए।

पीड़ित पिंटू मंडल ने बताया कि वह सुंदरनगर से बिस्टुपुर डीएवी स्कूल तक बच्चों को ले जाने के लिए स्कूल वैन चलाते हैं। घटना के समय उनकी पत्नी रिंकू मंडल घर में अकेली थीं। सुबह करीब 10:30 बजे वह हल्दीपोखर बाजार मार्केटिंग करने गई थीं। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस लौटीं तो देखा कि घर का मुख्य दरवाज़ा टूटा हुआ है।

घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से 30 हजार रुपये नगद सोने का लॉकेट और अंगूठी गायब थी।

पिंटू मंडल ने कोवाली थाना में इसकी लिखित शिकायत दी है और चोरों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।