जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र!! गालूडीह थाना का SDPO ने किया औचक निरीक्षण, साफ-सफाई और लंबित मामलों के निपटारे को लेकर दिए निर्देश…

Jamshedpur news: घाटशिला के SDPO अजित कुमार कुजूर ने शुक्रवार को गालूडीह थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय की व्यवस्था, मालखाना और हेल्प डेस्क की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ ने अभिलेखों के रख-रखाव और अपराध नियंत्रण से जुड़ी व्यवस्थाओं की भी जांच की। उन्होंने थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश सहित मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
SDPO ने कहा कि थाना क्षेत्र में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके। इस मौके पर एसआई अजय बागे समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।

