1000241277

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र!! चाकुलिया में फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार…

खबर को शेयर करें
1000241277

Jamshedpur news: चाकुलिया थाना क्षेत्र के कालिदासपुर गांव में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी परितोष गोप के घर इश्तेहार चस्पा किया।

जानकारी के अनुसार, थाना कांड संख्या 75/2024 में नामजद आरोपी परितोष गोप की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। लेकिन आरोपी के फरार रहने पर घाटशिला के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से जारी इश्तेहार पुलिस को प्राप्त हुआ।

रविवार को पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी के घर के मुख्य द्वार पर यह इश्तेहार चिपकाया ताकि उसे आत्मसमर्पण के लिए निर्देशित किया जा सके।