1000243182

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र!!जादूगोड़ा के रामनगर में सड़क का अभाव, बरसात में पगडंडी के सहारे आने-जाने को मजबूर ग्रामीण…

खबर को शेयर करें
1000243182

Jamshedpur news: जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र के मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के धर्मडीह गांव के रामनगर टोला के 42 परिवार आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। यहां बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। चारों ओर पानी भर जाने से रामनगर टापू जैसा हो जाता है और लोगों को बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीण अनुप ने बताया कि बीमार होने पर मरीजों को अस्पताल तक ले जाना बेहद कठिन हो जाता है। कई बार तो डर रहता है कि इलाज के अभाव में मरीज की जान भी जा सकती है। मजबूरी में ग्रामीणों को ईंटा भट्ठा के रास्ते होकर दो किलोमीटर पैदल चलकर जादूगोड़ा बाजार आना-जाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने झारखंड के शिक्षा मंत्री एवं विधायक रामदास सोरेन से जादूगोड़ा हाट से धर्मडीह होते हुए रामनगर तक सड़क निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि अगर सड़क बन जाए तो लोगों की वर्षों पुरानी समस्या दूर हो जाएगी।

फिलहाल लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि कब इस ओर ध्यान दिया जाएगा और उन्हें एक अदद सड़क की सुविधा मिल पाएगी।