1000211403

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र! चाकुलिया में ज्वेलरी दुकानदार से पिस्टल की नोक पर डेढ़ करोड़ की बड़ी लूट, लुटेरे फरार…

खबर को शेयर करें
1000211403

Jamshedpur news: जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत मिस्त्रीपाड़ा में सोमवार रात करीब 9 बजे एक ज्वेलरी दुकानदार से हथियार के बल पर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार बिरसा चौक स्थित प्राप्ती ज्वेलर्स के मालिक अरूण कुमार नंदी जब दुकान बंद कर घर लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए तीन अज्ञात लुटेरों ने उन्हें निशाना बनाया।

अरूण नंदी अपने स्कूटी से घर लौट रहे थे और उनके पास सोने से भरा बैग और 50 हजार रुपये नकद थे। जैसे ही वे घर पहुंचे दो लुटेरे मुख्य द्वार पर खड़े थे जबकि तीसरा बाइक के साथ बाहर तैयार खड़ा था। एक लुटेरे ने उनके गले पर धारदार हथियार सटा दिया जबकि दूसरे ने उनके सिर पर पिस्टल तान दी और उनके हाथ से बैग छीन लिया।

लुटेरे वारदात को अंजाम देने के बाद पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गए। दुकानदार के अनुसार बैग में लगभग डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये नकद थे, जिसकी कुल कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की पहचान में जुट गई है।