1000216320

जमशेदपुर ग्रामीण क्षेत्र! इलाज न मिलने से 9 साल की बच्ची की मौत, टूटी सड़क बनी बड़ी वजह…

खबर को शेयर करें
1000216320

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बोड़ाम प्रखंड के गौरडीह गांव में एक 9 साल की बच्ची पूजा महतो की इलाज के अभाव में मौत हो गई। पूजा के पेट में अचानक तेज दर्द उठा था लेकिन गांव की जर्जर सड़क के कारण न एंबुलेंस पहुंच सकी न ही कोई वाहन।

परिजनों ने कई गाड़ीवालों को फोन किया पर खराब सड़क का बहाना बताकर सबने मना कर दिया। घंटों तक मदद का इंतजार करने के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया।

चिरूडीह-माधवपुर रोड की हालत इतनी खराब है कि बारिश में रास्ता फिसलन भरा हो जाता है। गांववालों ने पहले भी कई बार सड़क सुधार की मांग की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि अगर सड़क नहीं बनी तो ऐसी घटनाएं फिर होंगी।