1000254314

Jamshedpur: परसुडीह में चावल व्यापारी से लूट और मारपीट, पुलिस पर लापरवाही का आरोप…

खबर को शेयर करें
1000254314

Jamshedpur news: मंगलवार रात परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी स्थित छोटा हनुमान मंदिर के पास कुछ युवकों ने चावल व्यापारी और महाकाल ट्रेडर्स के मालिक अमित सिंह के साथ मारपीट कर लूटपाट की। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है।

अमित सिंह अपने वाहन से घर लौट रहे थे तभी रास्ते में कुछ युवक बाइक खड़ी कर सड़क जाम किए हुए थे। जब उन्होंने बाइक हटाने का आग्रह किया, तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान बनिया बस्ती का रहने वाला अरमान नामक युवक गाड़ी रोककर अमित सिंह से बहस करने लगा और धमकी देने लगा कि “शांत कर देंगे।”

थोड़ी ही देर में अरमान ने अपने साथी श्रवण और 5-6 अन्य युवकों को बुला लिया। सभी ने मिलकर अमित सिंह के साथ मारपीट की और उनके गले से सोने की चेन, अंगूठी और 530 ग्राम चांदी का ब्रेसलेट लूट लिया।

घटना के बाद पीड़ित ने रात करीब 8:30 बजे परसुडीह थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची। मौके पर पहुंचे एसआई अरविंद कुमार ने फोर्स की कमी का हवाला देकर तुरंत कार्रवाई से इनकार कर दिया।

पुलिस की इस लापरवाही से नाराज अमित सिंह ने कहा “जब प्रशासन ही डरेगा तो आम जनता क्या उम्मीद करे?” फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।