Jamshedpur: साकची MGM रोड स्थित पलंग मार्केट के पास धंसी सड़क की मरम्मत शुरू, एक हफ्ते तक लगेगा समय…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के साकची MGM रोड स्थित पलंग मार्केट के पास धंसी हुई सड़क की मरम्मत का काम शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। यह कार्य टाटा स्टील यूटिलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर एंड सर्विसेज लिमिटेड (UISL) द्वारा किया जा रहा है।
गुरुवार सुबह अचानक सड़क धंसने से बीच रास्ते में बड़ा गड्ढा बन गया था जिससे आने-जाने वालों को परेशानी होने लगी थी। मरम्मत कार्य में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है।
शुक्रवार को सड़क के एक हिस्से को काम के लिए बंद करने के कारण कई बार जाम की स्थिति बन गई। हालांकि ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है।
लोगों से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।


