1000211096

Jamshedpur: सुंदरनगर में रैफ जवान को हाईवा ने कुचला, हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर भर्ती…

खबर को शेयर करें
1000211096

Jamshedpur news: रविवार देर रात जमशेदपुर के सुंदरनगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) 106 बटालियन के जवान महेश राम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रैफ कैंप के पास उस समय हुआ जब महेश राम अपनी बाइक से कैंप की मेन रोड से गुजर रहे थे। तभी जादूगोड़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में महेश राम को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल TMH अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार हाईवा की रफ्तार काफी तेज थी और टक्कर के बाद चालक गाड़ी को लेकर गोराडीह पेट्रोल पंप तक भाग गया। वहां वाहन छोड़कर वह फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।

इस रूट पर अब तक कई आम नागरिक हादसों का शिकार हो चुके हैं लेकिन यह पहली बार है जब कोई रैफ जवान ऐसी लापरवाही का शिकार हुआ है। घटना के बाद रैफ प्रशासन भी गंभीर हो गया है और क्षेत्र में तेज रफ्तार पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की तैयारी में है।

रैफ कैंप क्षेत्र में अधिकतम गति सीमा 20 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार भारी वाहन 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से इस मार्ग से गुजरते हैं। कई बार मांग उठने के बावजूद इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है।