1000238401

Jamshedpur: परसुडीह थाना पुलिस पर उठ रहे सवाल, एसएसपी भी जांच डीएसपी को सौंपने लगे…

खबर को शेयर करें
1000238401

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना की कार्यशैली को लेकर अब आम लोगों के साथ-साथ अधिकारियों का भी भरोसा डगमगाने लगा है। स्थिति यह है कि जब भी परसुडीह थाना से जुड़ा कोई मामला जमशेदपुर के एसएसपी के पास पहुंचता है तो वे उसकी जांच खुद न कर डीएसपी को सौंप देते हैं।

हाल ही में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं जिन्होंने परसुडीह पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पहला मामला शंकरपुर कुम्हारपाड़ा की एक आदिवासी महिला से जुड़ा है जिसे जमीन और शराब कारोबारी मिहिर गोप और मनोज नायक ने मारपीट कर धमकाया। घटना को 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं। पीड़िता ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई जिसके बाद जांच डीएसपी को सौंप दी गई।

दूसरा मामला मकदमपुर निवासी मोहम्मद खलील गद्दी का है। 23 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर से 45,000 रुपये नकद और सोने के गहने चुरा लिए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है लेकिन जब वे शिकायत लेकर परसुडीह थाने पहुंचे तो पुलिस ने शिकायत रिसीव करने से मना कर दिया। अंत में उन्हें एसएसपी से मिलना पड़ा, जिन्होंने जांच डीएसपी को सौंप दी।

तीसरी घटना हलुदबनी के कोचाकुली की है जहां चोरों ने एक नेता के रिश्तेदार के घर से बुलेट और स्कूटी चुरा ली।

तीनों मामलों में अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। न तो कोई गिरफ्तारी हुई है और न ही चोरी गया सामान बरामद हो पाया है।

ऐसे में सवाल उठता है कि क्या परसुडीह थाना में अब लोगों को इंसाफ मिलेगा या फिर उन्हें हर बार अफसरों के चक्कर लगाने पड़ेंगे? जनता उम्मीद कर रही है कि जल्द ही सख्त कार्रवाई हो और उनका भरोसा फिर से लौटे।