1000254519

Jamshedpur: साकची में दो गुटों के बीच सरेआम मारपीट, इलाके में मची अफरा-तफरी, पुलिस पर लापरवाही के आरोप…

खबर को शेयर करें
1000254519

Jamshedpur news: बुधवार दोपहर साकची थाना क्षेत्र के अग्रसेन भवन के पास दो गुटों के बीच सरेआम हुई मारपीट से इलाके में दहशत फैल गई। सड़क पर युवकों ने एक-दूसरे पर बेल्ट, लात और घूंसे बरसाए। घटना इतनी अचानक और हिंसक थी कि वहां से गुजर रही स्कूली छात्राएं डर के मारे भागने लगीं। इस झगड़े का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे थे। कुछ देर के लिए पूरा क्षेत्र रणक्षेत्र जैसा नजर आने लगा। सबसे हैरानी की बात यह रही कि घटना के वक्त वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार इलाके में हो रही अड्डेबाजी और तनावपूर्ण माहौल की शिकायत की लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अग्रसेन भवन के पास अक्सर युवकों की भीड़ जुटती है जो देर रात तक हंगामा करते हैं। झगड़ा, बहस और मारपीट यहां आम बात हो गई है। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नियमित गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।