1000246737

Jamshedpur : करनडीह चौक से खासमहल तक अतिक्रमण हटाने की तैयारी, 4 अगस्त से चलेगा अभियान…

खबर को शेयर करें
1000246737

Jamshedpur news: जिला प्रशासन ने सड़क किनारे सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की तैयारी शुरू कर दी है। खासकर गोलपहाड़ी मोड़ से करनडीह चौक तक सड़क के दोनों ओर बनी दुकानों को चिन्हित किया गया है।

अधिकारी बताते हैं कि सदर अस्पताल, प्रखंड कार्यालय, मत्स्य विभाग और बिजली विभाग जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तरों के पास अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे आम लोगों को परेशानी होती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

गुरुवार को अंचल विभाग की टीम ने करनडीह चौक से गोलपहाड़ी मोड़ तक अवैध कब्जों की पहचान की और दुकानों के सामने मार्किंग करते हुए नोटिस चिपकाया। दुकानदारों को साफ निर्देश दिया गया है कि 4 अगस्त तक वे खुद ही अतिक्रमण हटा लें अन्यथा प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा।

इस अभियान के दौरान अंचल कार्यालय के अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहेंगे।