जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता: V2 मॉल फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व वाहन बरामद…

खबर को शेयर करें
1000196499

Jamshedpur news: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में V2 मॉल के पास 31 मई की रात हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में संलिप्त दो आरोपियों मानगो निवासी आरिफ अली और आलमगीर खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने उनके पास से एक स्कॉर्पियो वाहन एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिटी SP कुमार शिवाशीष ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही सिटी DSP सुनील कुमार चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों का एक अन्य गुट, दानिश गुट से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था। इसी आपसी रंजिश में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।