Jamshedpur: क्राइम और नशे के खिलाफ आजादनगर में पुलिस की सख्त कार्रवाई, कई युवकों को पुलिस ने दबोचा…

Jamshedpur news: आज़ादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार की दी गई जानकारी के मुताबिक बुधवार रात वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर आजादनगर थाना पुलिस दागी अपराधियों के घरों में रेड कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आज़ादनगर रोड नंबर 17 स्थित पेट्रोल पंप में कुछ युवक नशा कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस की राइट कंट्रोल गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस को देखते ही एक सफेद स्विफ्ट कार तेजी से वहां से फरार हो गई। वहीं पुलिस ने मौके से चार से पांच युवकों को हिरासत में लिया है और उन्हें पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है।

फिलहाल पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है साथ ही फरार हुई स्विफ्ट कार में सवार लोगों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है।


