1000258920

जमशेदपुर पुलिस ने टाटा स्टील अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया एससी-एसटी एक्ट का मामला…

खबर को शेयर करें
1000258920

Jamshedpur news: बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह गांव के आदिवासी युवक मंगल सिंह ने टाटा स्टील के दो अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि 5 अगस्त को उनकी रैयती जमीन पर बने अर्धनिर्मित मकान को जबरन तोड़ दिया गया और जातिसूचक गालियां दी गईं।

मंगल सिंह ने बताया कि उनकी जमीन खाता संख्या 132, प्लॉट संख्या 1110 पर लगभग 14 एकड़ 72 डिसमिल में मकान था जिसे टाटा स्टील के अधिकारियों और अंचल प्रशासन के साथ मिलकर ध्वस्त कर दिया गया। जब ग्रामीण विरोध करने गए तो टाटा स्टील के सुनील सिंह और राज सिंह ने उन्हें और उनके समाज के लोगों को जातिसूचक गालियां दीं और धमकाया।

यह घटना सार्वजनिक जगह पर हुई जिसे कई ग्रामीणों ने देखा और सुना। मंगल सिंह ने कहा कि यह उनके और उनके समाज की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वाला मामला है और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है।

उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई मकान के पुनर्निर्माण और उचित मुआवजे की मांग की है। साथ ही कहा कि अगर प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो वे मानवाधिकार आयोग राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग और उच्च न्यायालय का सहारा लेंगे।

बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।