जमशेदपुर पुलिस को मिली 70 नई हाई स्पीड बाइक, जाम और क्राइम कंट्रोल में होगी मदद…

Jamshedpur news: अब शहरवासियों को जाम और क्राइम की समस्या से राहत मिलने वाली है। पुलिसिंग को और तेज़ और आधुनिक बनाने के लिए जमशेदपुर पुलिस को 70 नई हाई स्पीड बजाज पल्सर बाइक मिली हैं।
इन बाइकों को फिलहाल गोलमुरी पुलिस लाइन में रखा गया है जहां इनमें GPS सिस्टम, रेडियम और स्पेशल हॉर्न लगाए जा रहे हैं। इन बाइकों की निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से होगी और पुलिस टीम को लगातार निर्देश भी दिए जाएंगे।
क्यों दी गईं हाई स्पीड बाइक?
•त्योहारों के दौरान सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक जाम होती है।
•बड़े वाहनों के कारण पुलिस समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाती।
•अब हाई स्पीड बाइक से पुलिस 5 से 10 मिनट में मौके पर पहुंचेगी।
•लूट, छिनतई और नशेड़ियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।
•गली-मोहल्लों तक पेट्रोलिंग आसान होगी।
पुलिस ने बताया कि अब भी कई थानों में पुराने वाहन गश्ती के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं। इन्हें बदलने के लिए पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। बड़े और व्यस्त थाना क्षेत्रों को 3-3 और छोटे थाना क्षेत्रों को 2-2 नए वाहन दिए जाएंगे।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य है कि शहर में ट्रैफिक जाम से राहत मिले और अपराध पर तुरंत लगाम लगाया जा सके।