Jamshedpur: मानगो जवाहरनगर रोड में हुए फायरिंग मामले में पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार…

Jamshedpur news: मंगलवार देर रात जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर-9 में मोहम्मद अली नामक व्यक्ति पर फायरिंग करने की कोशिश के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर विशेष कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों के नाम हैं शाहिद अली उर्फ काला बाबू, मोहम्मद महबूब उर्फ टिंकू, और फैसल अख्तर उर्फ अल्फी साथ ही पुलिस ने इनके पास से तीन देशी पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और एक चला हुआ खोखा भी बरामद किया है। तीनों आरोपियों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार दो दिन पहले मोहम्मद अली की उनके घर के सामने बैठकी को लेकर इन अपराधियों के साथ कहासुनी हुई थी जो मंगलवार रात को बढ़कर फायरिंग की घटना तक पहुंच गई।


