Jamshedpur: उलीडीह में हथियार के साथ फोटो वायरल कर रहे युवकों को पुलिस ने चंद घंटों में दबोचा…

Jamshedpur news:मंगलवार यानि 8 जुलाई को उलीडीह ओपी क्षेत्र में तीन युवकों को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपनी फोटो वायरल कर लोगों में डर फैलाने की कोशिश कर रहे थे साथ ही हथियार दिखाकर रंगदारी की मांग कर रहे थे।
इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत उलीडीह ओपी प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। साथ ही मौके से दो देशी कट्टे और एक सैमसंग मोबाइल बरामद किया गया।
आरोपियों की पहचान रितेश सिंह, अशोक गुप्ता और राज कुमार मुखिया उर्फ राज बच्चा के रूप में हुई है।
फिलहाल तीनों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।


