जमशेदपुर पुलिस की कार्रवाई: उलीडीह से चोरी हुई बाइक बोड़ाम से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में एक जुलाई को चोरी हुई बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान बोड़ाम थाना क्षेत्र के बांगुरदा चुरूडीह गांव निवासी शंकर तंतुबाइ के रूप में हुई है।
यह बाइक चोरी की घटना शंकोसाई रोड नंबर 5 स्थित गुडरूबासा की है। पीड़ित की शिकायत के बाद उलीडीह थाना प्रभारी कुमार अभिषेक के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की रात बोड़ाम इलाके में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा।
पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है। इसके बाद उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

