Jamshedpur: बारिश के बीच जमशेदपुर वालों ने देखा डूरंड कप का नज़ारा…

Jamshedpur news: आज यानी सोमवार 7 जुलाई एशिया की सबसे पुरानी फुटबॉल प्रतियोगिता डूरंड कप की ट्रॉफी शहर की सड़कों पर घूमते दिखाई दी।

इस ट्रॉफी को जमशेदपुर के XLRI में अनावरण किया गया जिसके बाद इसे पूरे शहर में घुमाया गया।

ये ट्रॉफी रैली को मानगो बस स्टैंड ,साकची गोलचक्कर, J.R.D. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होते हुए बिष्टुपुर तक ले जाया गया

बता दे कि यह ट्रॉफी टूर कल 8 जुलाई सुबह करीब 6 बजे से फिर शुरू होगा और शहर में घूमने के बाद इसका समापन P&M मॉल में किया जाएगा।


