Jamshedpur: दो साल से पानी की समस्याओं से जूझ रहे हैं डिमना बस्ती के लोग, नाराज़ लोगों ने नगर निगम के बाहर किया ज़ोरदार प्रदर्शन…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो डिमना बस्ती के लोग पिछले दो सालों से पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। अपनी इस परेशानी को लेकर आज उन्होंने मानगो नगर निगम कार्यालय के बाहर ज़ोरदार प्रदर्शन किया और अपना गुस्सा जाहिर किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने पानी के कनेक्शन के लिए पैसे भी जमा किए हैं इसके बावजूद उन्हें पानी की सुविधा से वंचित रखा जा रहा है। उनका साफ़ कहना है कि उन्हें टैंकर नहीं बल्कि वही पानी चाहिए जिसका पैसा उन्होंने दिया है।
लोगों का आरोप है कि दो साल से लगातार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम सिर्फ आश्वासन देता है और हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर बात को टाल देता है।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि उन्हें रोज़-रोज़ इस परेशानी से न जूझना पड़े।


