Jamshedpur: एक बार फिर सोनारी न्यू ब्रिज से एक युवती ने की छलांग लगाने की कोशिश…

Jamshedpur news: गुरुवार रात सोनारी थाना अंतर्गत न्यू ब्रिज से एक युवती ने फिर छलांग लगाने की कोशिश की लेकिन समय रहते उसे बचा लिया गया। जानकारी के मुताबिक एक युवक और युवती पुल पर बैठे थे। इसी दौरान दोनों के बीच नोकझोंक हो गई जिसके बाद गुस्से में युवती ने कूदने की कोशिश की। हालांकि समय रहते उसे रोक लिया गया जिसके बाद सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई जहां उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।

