1000213506

Jamshedpur: मोहर्रम के अवसर पर जमशेदपुर में यातायात व्यवस्था में आया बदलाव, जानिए कहां से कौन-से मार्ग पर रहेगा असर…

खबर को शेयर करें
1000213506

Jamshedpur news: मोहर्रम को लेकर 6 और 7 जुलाई को जमशेदपुर की ट्रैफिक व्यवस्था में अहम बदलाव किया गया है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रविवार को ताजिया जुलूस धातकीडीह से बिष्टुपुर बेली बोधनवाला घाट तक निकाला जाएगा। इस दौरान परिसदन और रीगल गोलचक्कर की ओर से आने-जाने वाले वाहन जुलूस के बगल वाले लेन से चलेंगे। इसी तरह बिष्टुपुर बाजार और वोल्टास की ओर से आने-जाने वाले वाहन भी बगल की लेन का ही इस्तेमाल करेंगे।

परसुडीह और जुगसलाई से निकलने वाले जुलूस के समय सुंदरनगर से वोल्टास की ओर और वोल्टास से सुंदरनगर की ओर जाने वाले वाहन भी एक ही लेन में चलेंगे। साकची मोहम्मडन लाइन से निकलने वाले जुलूस के दौरान साकची से बारीडीह और बारीडीह से साकची जाने वाले वाहन हनुमान मंदिर, शीतला मंदिर और दिल्ली दरबार होते हुए गुजरेंगे।

साकची गोलचक्कर से बंगाल क्लब की ओर निकलने वाले जुलूस के वक्त बंगाल क्लब और साकची के बीच के वाहन एक ही लेन का प्रयोग करेंगे। जुबली पार्क गेट नंबर एक और मानगो की ओर से बिष्टुपुर-साकची की तरफ जाने वाले वाहनों को भी एकतरफा लेन में भेजा जाएगा।

मानगो का जुलूस बड़ा हनुमान मंदिर होते हुए मानगो चौक पहुंचेगा जबकि आजादनगर का जुलूस ओल्ड पुरुलिया रोड से मानगो गोलचक्कर होते हुए साकची जाएगा। इस दौरान पारडीह चौक से साकची की ओर जाने वाले वाहनों को पारडीह चौक पर रोका जाएगा और डिमना चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं मानगो चौक से ओल्ड पुरुलिया रोड की ओर जाने वाले वाहन भी डिमना चौक की ओर मोड़े जाएंगे।

टेल्को क्षेत्र में ताजिया जुलूस बारीनगर, एम टाइप चौक, जी हॉस्टल चौक, एन टाइप चौक, धोबी चौक होते हुए हुडको डैम तक जाएगा। इस दौरान एम टाइप से धोबी घाट तक वनवे सिस्टम लागू रहेगा।

नो एंट्री समय में भी बदलाव किया गया है। 6 जुलाई को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक भारी वाहनों को दोनों ओर से चलने की अनुमति होगी। लेकिन 6 जुलाई दोपहर 1 बजे से 7 जुलाई सुबह 3 बजे तक बसों को छोड़कर सभी भारी और मालवाहक चार पहिया वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।