Jamshedpur: काशिफ रज़ा की पहल पर तालीमी सेंटर ट्रस्ट को मिला 56 इंच का टीवी, बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में होगी मदद…

Jamshedpur news: शनिवार को शास्त्रीनगर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष (पूर्वी सिंहभूम) परवेज़ खालिद ने तालीमी सेंटर ट्रस्ट को 56 इंच का टीवी भेंट किया। इस टीवी का इस्तेमाल बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए किया जाएगा।
यह योगदान पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रज़ा की ओर से दिया गया है। फिलहाल काशिफ रज़ा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार के दौरे पर हैं लेकिन उनके शिक्षा को समर्थन देने के इस कदम ने बच्चों के लिए सीखने का एक नया रास्ता खोल दिया है।


