Jamshedpur: अब हज का काम मानगो के इदारे शरिया कार्यालय से भी होगा…

Jamshedpur news: रविवार को मानगो आजादनगर रोड नंबर 4 स्थित इदारे शरिया के दफ्तर में हाजियों के लिए एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया था . इस दौरान जानकारी देते हुए मौलाना इसाक अंजुम ने बताया कि धतकीडीह मदरसा फ़ैज़ उल उलूम हज कमेटी के सेक्रेटरी जनाब यूसुफ साहब के निर्देश पर अब इस दफ्तर में सुबह 10 से 12 बजे तक मौलाना हारून रशीद यहाँ अपनी ख़िदमत देंगे और यहाँ से हज के काम किए जाएँगे


