WhatsApp Image 2024 12 20 at 4.23.09 PM 1
|

Jamshedpur News : गोलीकांड मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर प्रमुख आरोपियों को किया गिरफ्तार

खबर को शेयर करें
WhatsApp Image 2024 12 20 at 4.23.09 PM

जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कदमा थाना में 18 दिसंबर 2024 को दर्ज हुए कांड में आरोप है कि छोटे भाई आलोक कुमार भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में शास्त्रीनगर, कदमा के रहने वाले आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा, मोहित सिंह, राजन विष्ट, विकास सिंह, मनीष पांडेय और सुमित सिंह को आरोपी बनाया गया है।

WhatsApp Image 2024 12 20 at 4.23.10 PM

वारदात के बाद, पुलिस अधिकारियों ने एसआईटी का गठन किया और तकनीकी साक्ष्यों तथा विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर अपराधियों को हथियार और गोलियों के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में आकाश सिंह उर्फ छोटू बच्चा, विशाल कुमार उर्फ भीके बाबा, पंकज साव उर्फ बच्चा, शक्ति विगर और विकास सिंह शामिल हैं। पुलिस ने घटना स्थल से एक देसी कट्टा, 03 खोखा और एक जिन्दा गोली भी बरामद की। इस सफलता के बाद कदमा थाना प्रभारी, सोनारी थाना प्रभारी और कई अन्य पुलिसकर्मियों की टीम को बधाई दी गई।