1000250080

Jamshedpur: मानगो में बाइक सवार 4 बदमाशों ने खड़गपुर से लौटे मैकेनिक को चाकू की नोक पर लूटा…

खबर को शेयर करें
1000250080

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो आज़ाद नगर थाना अंतर्गत जीसू भवन के पास से शनिवार देर रात हुई एक लूटपाट की घटना सामने आई है। यह वारदात कपाली निवासी मोहम्मद बिलाल के साथ हुई जानकारी के मुताबिक बिलाल खड़कपुर में मैकेनिक का काम करते हैं कल रात बिलाल खड़कपुर से जमशेदपुर लौटे और मानगो चौक पर अपने बेटे को लेने के लिए बुलाया इसी बीच रात करीब 1 बजे अपने बेटे का इंतेज़ार करते हुए वो पैदल ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जीसू भवन के पास तक पहुंच गए तभी चार अज्ञात बदमाश बाइक से आए।

बदमाशों ने बिलाल को रोककर उनके गले पर चाकू लगा दिया और धमकाते हुए उनके जेब की तलाशी ली और उनका पर्स और मोबाइल फोन छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद बिलाल ने आजाद नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बिलाल ने ये भी बताया कि इस घटना में उन्हें करीब 20 से 22 हजार का नुकसान हुआ है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आस पास लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है

अब देखना यह होगा कि पुलिस इन चार बदमाशों को आखिर कब तक ढूंढ पाती है।