1000477959

जमशेदपुर नगर निकाय चुनाव में हलचल: मानगो में 13 मेयर प्रत्याशी मैदान में, जेबा खान का जनसंपर्क तेज, जुगसलाई में आरोप-प्रत्यारोप, मानगो वार्ड संख्या 22 से पार्षद पद खाली

खबर को शेयर करें
1000477959

जमशेदपुर में नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को दिनभर राजनीतिक हलचल बनी रही।

मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। यहां कुल 13 प्रत्याशी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।

मानगो से मेयर प्रत्याशी जेबा खान ने शुक्रवार को डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से मुलाकात कर समर्थन मांगा।

मानगो के वार्ड संख्या 22 से पार्षद पद के लिए एक महिला प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया था लेकिन जांच के दौरान कुछ कारणों से उनका नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। इसके बाद वार्ड संख्या 22 से पार्षद पद के लिए कोई भी प्रत्याशी नहीं बचा है और यह पद फिलहाल पूरी तरह से खाली हो गया है।

जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह को वरिष्ठ नेता बड़े लाल दुबे और अर्चना दुबे का आशीर्वाद मिला। इस दौरान महिलाओं ने सिंदूर लगाकर उनका स्वागत किया।
वहीं प्रत्याशी नूतन सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।

दूसरी ओर जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की दावेदार नीलुफर हुसैन ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें भाजपा–आरएसएस का एजेंट बताकर जनता में भ्रम फैला रहे हैं और उन्हें डराने की कोशिश कर रहे हैं। नीलुफर हुसैन ने कहा कि वे डरने वाली नहीं हैं और मजबूती से चुनाव लड़ेंगी।

नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब शनिवार को सभी बचे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रों में चुनाव प्रचार तेज हो जाएगा।

मेयर/अध्यक्ष पद के लिए चुनाव चिह्न
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मेयर/अध्यक्ष पद के लिए एयर कंडीशनर, छड़ी, चूड़ियां, बैटरी टॉर्च, बेंच, बिस्कुट, कंप्यूटर माउस, फव्वारा, रूम कूलर, आइसक्रीम, जूता, कूदने की रस्सी, रूम हीटर, सिलाई मशीन, ड्रिल मशीन सहित 50 से अधिक प्रतीक चिन्ह तय किए गए हैं।

वार्ड पार्षद पद के लिए अलमारी, बेबी वॉकर, बल्ला, मोतियों का हार, साइकिल पंप, डबल रोटी, ब्लैक बोर्ड, चारपाई, स्टूल, लंच बॉक्स, माइक, पैंट, रोड रोलर, रूम हीटर, सिलाई मशीन, मिक्सर ग्राइंडर सहित कई प्रतीक चिन्ह घोषित किए गए हैं।

यदि किसी वार्ड या नगर क्षेत्र में प्रत्याशियों की संख्या तय प्रतीकों से अधिक होती है तो सुरक्षित प्रतीकोंN जैसे सेब, गुब्बारा, बेल्ट, लैपटॉप, रेफ्रिजरेटर, प्रेशर कुकर, रोबोट, स्कूल बैग और फूलदान जैसे चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।