जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने किया प्रधान डाकघर का निरीक्षण, पासपोर्ट सेवा केंद्र की ली जानकारी…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को प्रधान डाकघर का दौरा कर वहां संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ डाकपाल शंकर कुजुर ने उनका स्वागत किया और केंद्र की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के सहायक अधीक्षक व सत्यापन अधिकारी प्रकाश कुमार मिंज ने सांसद को पासपोर्ट सेवा केंद्र की पूरी जानकारी दी। सांसद की सादगी और स्वयं डाकघर पहुंचकर जानकारी लेने की पहल से कर्मचारी भी प्रभावित दिखे।
सांसद ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज के प्रयासों से रांची के बाद झारखंड का पहला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र 19 मार्च 2017 को जमशेदपुर में खोला गया था। इसका उद्घाटन भी उन्होंने ही किया था।
इस निरीक्षण ने न केवल पासपोर्ट सेवा केंद्र की उपलब्धियों को रेखांकित किया बल्कि लोगों को इसकी सुविधाओं के प्रति और अधिक जागरूक भी किया। सांसद ने डाकघर कर्मचारियों द्वारा दिखाए गए आदर और कार्यसंस्कृति की सराहना की।