1000514270

Jamshedpur – मानगो वार्ड 28 मेरा परिवार है इसे बेहतर बनाना मेरी प्राथमिकता है:- पार्षद ज़ेबा फरहीन…

खबर को शेयर करें
1000514270

मानगो नगर निगम वार्ड संख्या 28 की पार्षद ज़ेबा फरहीन ने अपने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। पार्षद के निर्देश पर वार्ड के कई इलाकों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, जाम नालियों की सफाई और मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग कराई गई।

1000514262

इस दौरान पार्षद ज़ेबा फरहीन ने कहा कि वार्ड 28 उनके लिए एक परिवार की तरह है और इसे बेहतर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्ड के मतदाताओं ने जिन उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है वह उन उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी।

1000514271

ज़ेबा फरहीन ने यह भी कहा कि वार्ड में अभी कई काम बाकी हैं। शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम की बैठक में वह वार्ड की बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएंगी और उन्हें जल्द से जल्द लागू कराने का प्रयास करेंगी।