Jamshedpur : उलीडीह में शराब तस्करी नाकाम, टेम्पो से 329 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, चालक फरार…

खबर को शेयर करें

Jamshedpur news: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक टेम्पो से 329 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। हालांकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

उलीडीह थाना प्रभारी कुमार अभिषेक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने शंकोसाई रोड नंबर-1 स्थित दुर्गा मंदिर के पास संदिग्ध टेम्पो (गाड़ी संख्या JH05X-9410) को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से सात पेटियों में रखी शराब की बोतलें मिलीं। जब्त की गई शराब में ROYAL STAGE, MACK DOLL, STRLING B-7 और ICONIC WHITE ब्रांड की 180 एमएल की बोतलें शामिल हैं।

पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है। इस मामले में उलीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। जांच अधिकारी मान रहे हैं कि यह तस्करी किसी संगठित गिरोह से जुड़ी हो सकती है।

थाना प्रभारी कुमार अभिषेक ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।