1000213910

Jamshedpur: कदमा की ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद तीन युवक स्टेशन से गिरफ्तार…

खबर को शेयर करें
1000213910

Jamshedpur news:जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के कदमा बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में तीन युवकों ने ग्राहक बनकर लाखों रुपये की सोने की अंगूठी चोरी कर ली। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

CCTV फुटेज के अनुसार एक युवक दुकान मालिक को अंगूठी दिखाने के बहाने बातों में उलझाता रहा जबकि दूसरा युवक मौका पाकर अंगूठी लेकर फरार हो गया। तीसरा युवक बाहर निगरानी करता रहा। दुकान मालिक को चोरी का पता तब चला जब उसने सामान की गिनती की।

मामले की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस ने जांच शुरू की और CCTV फुटेज के आधार पर तीनों युवकों को टाटानगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ गिरफ्तार युवकों ने बताया कि यह चोरी दुकान मालिक के ही भाई के कहने पर की गई थी।

फिलहाल पुलिस ने दुकान मालिक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और चोरी हुई सोने की अंगूठी की भी तलाश की जा रही है।