1000469895

Jamshedpur: कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य बनाए जाने पर करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य मुहम्मद रियाज़ को काशिफ रज़ा ने किया सम्मानित…

खबर को शेयर करें
1000469895

जमशेदपुर स्थित करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य मुहम्मद रियाज़ को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आज़ाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य काशिफ रज़ा ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और भारत के संविधान की प्रस्तावना भेंट कर सम्मानित किया।

काशिफ रज़ा ने कहा कि यह जमशेदपुर शहर के लिए गर्व की बात है कि मुहम्मद रियाज़ जैसे शिक्षाविद को कोल्हान विश्वविद्यालय के सीनेट का सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और छात्रों को भी इसका लाभ मिलेगा।

वहीं प्राचार्य मुहम्मद रियाज़ ने इस सम्मान के लिए काशिफ रज़ा और उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा है और वे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे।