Jamshedpur: चार साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी ‘कारतूस’ बागबेड़ा से गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

Jamshedpur news: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में वर्ष 2021 में दर्ज एक गंभीर दुष्कर्म के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चार साल से फरार चल रहे आरोपी राहुल शर्मा उर्फ ‘कारतूस’ को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीपी टोला बागबेड़ा से गिरफ्तार कर लिया।
यह मामला बागबेड़ा थाना कांड संख्या 45/21, दिनांक 9 अप्रैल 2021 का है जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354(A), 354(B), 341, 376 और 511 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी की पहचान राहुल शर्मा उर्फ ‘कारतूस’, पिता स्व. रविंद्र शर्मा के रूप में हुई है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट (NBW) जारी था लेकिन वह लंबे समय से फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ लिया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में अहम मानी जा रही है। प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी फरार आरोपी या संदिग्ध के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि अपराध पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके।


