1000245490

Jamshedpur : गोलपहाड़ी में घर का ताला तोड़कर जेवरात की चोरी, 18 वर्षीय महिला चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद…

खबर को शेयर करें
1000245490

Jamshedpur news: जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी जैन मंदिर के पास रहने वाली विसाहिन बाई के घर में 29 जुलाई को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले की लिखित शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 30 जुलाई को परसुडीह ब्लॉक के पीछे से 18 वर्षीय महिला माधुरी सोबर को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चोरी गए जेवरात और सामान बरामद कर लिया। इनमें सोना जैसा मंगलसूत्र, चेन, कान के टॉप, चांदी की पायल, बिछिया, बच्चे का कड़ा, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, चांदी के सिक्के, हाथ का कड़ा, गले का चेन और तांबे के सिक्के शामिल हैं। सभी बरामद सामान को जप्ती सूची बनाकर पुलिस ने कब्जे में लिया।

पुलिस जांच में पता चला कि गिरफ्तार युवती का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं है। चिकित्सीय जांच के बाद उसे जमशेदपुर स्थित माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।