1000212331

Jamshedpur: मानगो डिमना चौक पर जदयू युवा प्रदेश अध्यक्ष के बेटे पर दिनदहाड़े हमला, गंभीर रूप से घायल…

खबर को शेयर करें
1000212331

Jamshedpur news: जमशेदपुर के मानगो डिमना चौक पर मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब कुछ असामाजिक तत्वों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक की पहचान शिवम् कुमार के रूप में हुई है जो युवा जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष का बेटे है।

जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पहले से घात लगाकर शिवम् पर हमला किया। लाठी, डंडों और अन्य हथियारों से लैस हमलावरों ने न सिर्फ उसे बेरहमी से पीटा बल्कि लूटपाट की भी कोशिश की। हमले में शिवम् को गंभीर चोटें आई हैं और उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से MGM थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि हमला जान से मारने और लूटपाट की नीयत से किया गया था। फिलहाल आरोपी युवक अज्ञात हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। जनता दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की है। MGM थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।