1000485288

Jamshedpur: देहरादून में जमशेदपुर के विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, सिल्वर सिटी मॉल के पास हुई वारदात…

खबर को शेयर करें
1000485288

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जमशेदपुर निवासी विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह का गुरु था।

यह घटना शहर के व्यस्त इलाके में स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास हुई। पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 10 बजे की है। विक्रम शर्मा मॉल में बने जिम से बाहर निकल रहा था तभी पहले से घात लगाए दो हमलावर पैदल आए और उस पर नजदीक से फायरिंग कर दी।

हमलावरों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिसमें तीन गोलियां विक्रम शर्मा को लगीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।